1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Rashifal 15 January 2026: धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी आपकी रुचि, पाएंगे मान-सम्मान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kark Rashifal 15 January 2026: धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी आपकी रुचि, पाएंगे मान-सम्मान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kark Rashifal 15 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन यादगार रह सकता है समाज में सम्मान आपको मिल सकता है। धार्मिक भावनाओं से आप ओतप्रोत नजर आ सकते हैं।

Kark Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कर्क राशिफल 15 जनवरी 2026

Kark Rashifal 15 January 2026: गुरुवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन आपको अपनी भावनाओं को थोड़ा नियंत्रित रखना होगा। कुछ लोग धार्मिक भावनाओं से आज के दिन ओतप्रोत दिख सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन मिलाजुला साबित होगा। आइए जानते हैं कर्क राशि का दैनिक राशिफल और आज के दिन इनके लिए शुभ रंग और अंक।  

कर्क राशिफल

गुरुवार के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। समाज सेवा के लिए की गयी कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News