Mithun Rashifal 15 January 2026: मिथुन वालों को चंचल और क्रिएटिव माना जाता है। गुरुवार के दिन अपनी रचनात्मकता से ये अपनी अलग पहचान बना सकते है। विद्यार्थियों के लिए भी गुरुवार का दिन सुखद रह सकता है। मानसिक रूप से अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोग भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आइए जानते हैं मिथुन वालों के लिए कैसा रहेगा 15 जनवरी का दिन।
गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, गुरुवार को उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आपकी काबिलीयत से आपको नई पहचान मिलेगी, आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनायेंगे। आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद