Makar Rashifal 15 January 2026: मकर राशि के जातकों के लिए 15 जनवरी 2026 का दिन सुकून लेकर आ रहा है। रिश्तों, जिम्मेदारियों और अपनी योजनाओं के बीच बेहतरीन तालमेल बिठा पाएंगे। वहीं, लंबे समय से अटके मामलों में भी आगे बढ़ने के संकेत हैं। युवाओं के लिए यह दिन भविष्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर उत्साह बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। साथ ही किसी पुराने संबंध से महत्वपूर्ण सहयोग मिलना दिन को और खास बना सकता है। यहां विस्तार से पढ़िए अपना दैनिक राशिफल।
किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। प्रियजनों से मिलना आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा। आपको आपकी मनपसंद वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे। आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। परिवारजनों के साथ घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। आज आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन बहुत ही खुश होगा। किसी व्यक्ति से लिया गया लोन आप आज चुकता कर देंगे, जिससे आपकी आज उलझन कम होगी। कुल मिलाकर यह दिन आपको मानसिक रूप से हल्का और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करा सकता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद