Vrishabh Rashifal 15 January 2026: राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ वालों को गुरुवार के दिन थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्रता से पढ़ाई करने की कोशिश करनी होगी। सतर्क रहकर ही आपको जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छोटे स्तर पर शुरु किया गया व्यापार आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। कामकाज में सावधानी बरतने की जरुरत हैं। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। घरवालों से किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद