1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Rashifal 15 January 2026: प्रेम और वैवाहिक जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव, किसी दोस्त से हो सकती है मुलाकात

Mesh Rashifal 15 January 2026: प्रेम और वैवाहिक जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव, किसी दोस्त से हो सकती है मुलाकात

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 14, 2026 04:46 pm IST,  Updated : Jan 15, 2026 06:36 am IST

Mesh Rashifal 15 January 2026: मेष वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा साबित हो सकता है। सामाजिक स्तर पर भी अच्छे अनुभव मिल सकते हैं।

Mesh Rashifal- India TV Hindi
मेष राशिफल 15 जनवरी Image Source : INDIA TV

Mesh Rashifal 15 January 2026: मेष राशि के जातकों को गुरुवार के दिन सामाजिक स्तर पर अच्छे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में भी अच्छे बदलाव इस राशि वाले देख सकते हैं। हालांकि क्रोध को गुरुवार के दिन खुद पर हावी न होने दें। आइए विस्तार से जानते हैं 15 जनवरी को मेष राशि के लोगों का दिन कैसा रहेगा और इनके लिए शुभ रंग और शुभ अंक क्या होगा। 

मेष राशि 

गुरुवार का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी, किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय दूसरा ले सकता है। प्रेम जीवन में गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 

  • शुभ रंग - महरून
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।