Kark Rashifal 8 January 2026: कर्क राशि वालों का आज दिन शानदार रहेगा। आज काम में आ रही सारी बाधाएं भी दूर हो जाएंगी। कर्क राशि वालों के रिश्ते में आज मधुरता आएगी। इस राशि के जातक आज पॉजिटिव रहे। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कर्क राशि का दैनिक राशिफल के बारे में।
कर्क राशिफल 8 जनवरी 2026
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज जिन लोगों के विरोध की वजह से आपके काम में रुकावट आ रही थी आज वह समाप्त हो जाएगी। आज स्वभाव में नेगेटिविटी लाने की बजाय अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आज पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको ख़ुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। आज आप जीवनसाथी को समय जरूर देंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत और मधुर बनेंगे।
- शुभ रंग - लाल
- शुभ अंक - 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी राशियों का आज का राशिफल यहां पढ़ें
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News