1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabh Rashifal 8 January 2026: आज व्यापारियों को अचानक होगा बड़ा फायदा, वृषभ राशि वालों को रुका हुआ पैसा भी मिलेगा वापस

Vrishabh Rashifal 8 January 2026: आज व्यापारियों को अचानक होगा बड़ा फायदा, वृषभ राशि वालों को रुका हुआ पैसा भी मिलेगा वापस

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 07, 2026 05:33 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 06:25 am IST

Vrishabh Rashifal 8 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए 8 जनवरी का दिन लाभदायक रहेगा। आज उन्हें धन की प्राप्ति होगी। कारोबारियों को कारोबार में फायदा मिलेगा।

आज का वृषभ राशिफल- India TV Hindi
आज का वृषभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrishabh Rashifal 8 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज उनका कोई पुराना रुका पैसा वापस मिलेगा। इसके अलावा आज वृषभ राशि के व्यापारियों को अचानक से बड़ा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं गुरुवार का दैनिक वृषभ राशिफल के बारे में।

आज का वृषभ राशिफल 8 जनवरी 2026

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। टेलरिंग का काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आज आपको मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी राशियों का आज का राशिफल यहां पढ़ें

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।