1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Meen Rashifal 8 January 2026: रचनात्मक क्षेत्रों में पहचान मिलने के संकेत, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना जरूरी

Meen Rashifal 8 January 2026: रचनात्मक क्षेत्रों में पहचान मिलने के संकेत, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना जरूरी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 07, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 06:23 am IST

Meen Rashifal 8 January 2026: गुरुवार का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। रचनात्मक क्षेत्रों में पहचान मिलने की संभावना है, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए 8 जनवरी 2026 का मीन राशिफल।

Meen Rashifal 8 January 2026- India TV Hindi
8 जनवरी 2026 मीन राशिफल Image Source : INDIA TV

Meen Rashifal 8 January 2026: मीन राशि के जातकों के लिए 8 जनवरी 2026 का दिन उत्साह और रचनात्मकता लेकर आ रहा है। आपके भीतर कुछ नया करने की चाह मजबूत हो सकती है और अपने हुनर को सही दिशा में इस्तेमाल करने के अवसर भी मिलेंगे। खासतौर पर वे लोग जो अपने दम पर कुछ शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए दिन प्रेरणादायक साबित हो सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश जी विस्तार से जानिए गुरुवार का दिन मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। 

आपको मिल सकते हैं कुछ नए आइडिया 

8 जनवरी 2026 का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही हैं। उनके लिए गुरुवार का दिन अच्छा है। सिंगर्स का गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी राशियों का आज का राशिफल यहां पढ़ें

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।