1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 8 January 2026: अध्यात्म से भरा रहेगा दिन, सोच-समझकर लिए फैसले दिलाएंगे सफलता, कामकाज में तरक्की और पारिवारिक सुख

Kumbh Rashifal 8 January 2026: अध्यात्म से भरा रहेगा दिन, सोच-समझकर लिए फैसले दिलाएंगे सफलता, कामकाज में तरक्की और पारिवारिक सुख

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 07, 2026 09:10 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 06:23 am IST

Kumbh Rashifal 8 January 2026: कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। सोच-समझकर लिए गए निर्णय, कामकाज में नए अवसर, पारिवारिक सुख और आध्यात्मिक रुचि दिन को खास बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और मानसिक संतुलन आपको बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा।

Kumbh Rashifal 8 January 2026- India TV Hindi
8 जनवरी 2026 कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 8 January 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए 8 जनवरी 2026 का दिन आत्मिक सुकून लेकर आ रहा है। पूरे दिन आप अपने जीवन के हर पहलू को लेकर ज्यादा गंभीर और समझदारी भरा रवैया अपनाएंगे। कामकाज से लेकर पारिवारिक जीवन तक, कई ऐसे मौके बनेंगे जहां सूझबूझ और धैर्य से लिए गए फैसले आपके पक्ष में जाएंगे। तो यहां विस्तार से पढ़िए अपना दैनिक राशिफल। 

अध्यात्म में ज्यादा लग सकता है आपका मन 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार करेंगे। आज बिजनेस में सभी गतिविधियों पर ध्यान रखें। आज नया एग्रीमेंट हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 8.80 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी राशियों का आज का राशिफल यहां पढ़ें

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।