Makar Rashifal 1 January 2026: मकर राशि वालों के लिए नया साल शानदार रहेगा। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें खूब सफलता मिलेगी। नौकरी वालों के लिए भी दिन खास है। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। लेकिन लव लाइफ में आज थोड़ा सावधान रहना होगा। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
मकर राशि वालों के लिए यह साल शानदार रहने वाला है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें नौकरी में और जो स्वयं का व्यापार करते हैं उन्हें व्यवसाय में बेशुमार लाभ के योग की संभावना है। यह आपके जीवन में बदलाव देखने लेकर आने वाला है। इस साल आपको आजीविका से संबंधित आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और भविष्य के लिए संचय भी कर सकते हैं। आप आशावान होकर शांत चित्त मन से अपने काम पूरा करेंगे। आप प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें, हो सकता है सामने वाले को अच्छा ना लगे। मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, संक्रमण से बचाव का प्रयास करें। शनिवार के दिन उड़द की दाल गरीबों में बांटे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News