1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 1 January 2026: तुला राशि के लिए नववर्ष की पहली सुबह तनाव मुक्त, व्यवसाय और पढ़ाई में मिलेंगे शुभ परिणाम

Tula Rashifal 1 January 2026: तुला राशि के लिए नववर्ष की पहली सुबह तनाव मुक्त, व्यवसाय और पढ़ाई में मिलेंगे शुभ परिणाम

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 01, 2026 06:18 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 06:27 am IST

Tula Rashifal 1 January 2026: नया साल आपके लिए सकारात्मक बदलाव और स्थिरता का संदेश लेकर आया है। आज का दिन संकेत देता है कि करियर और व्यवसाय में बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे, वहीं पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य से जीवन में संतुलन और शांति रहेगी।

Tula Rashifal 1 January 2026 - India TV Hindi
1 जनवरी 2026 तुला राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 1 January 2026: राशि चक्र में तुला राशि सातवें स्थान पर आती हैं, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र और तत्व वायु होता है। शुक्र के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग सुन्दर चीजों से प्रेम करते हैं। आज साल की पहली सुबह तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक खुशियां वाला है। आपके लिए यह दिन करियर, व्यवसाय और पढ़ाई में शुभ परिणाम लेकर आएगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे और मानसिक तनाव कम होगा, जिससे वातावरण खुशहाल बनेगा। यहां पढ़िए आज 1 जनवरी 2026 का तुला राशिफल

खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे

तुला राशि वालों आपके जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में नव-साल सकारात्मक रहेगा। सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे जातकों के लिए तरक्की के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस साल व्यापार करने वाले जातकों के लिए उन्नति के योग बन रहें हैं, जिसे अपनी बुद्धि और विवेक से उचित निर्णय के बल पर प्राप्त करेंगे।

परिवार में पिता समान लोगों से जो कहा-सुनी या मतभेद चल रहे थे किन्हीं विशेष कारणों से सब समाप्त होंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। आप स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह साल शुभ परिणाम लेकर आया है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं का समाधान माता-पिता प्रेम और प्यार से निकाल सकते हैं।

  • शुभ रंग: धूसर
  • शुभ अंक: 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।