1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 1 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए संघर्ष के बीच सफलता और आर्थिक अवसरों का दिन, लेकिन सेहत को नजर अंदाज करना घातक

Singh Rashifal 1 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए संघर्ष के बीच सफलता और आर्थिक अवसरों का दिन, लेकिन सेहत को नजर अंदाज करना घातक

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 01, 2026 06:17 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 06:26 am IST

Singh Rashifal 1 January 2026: आपके लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में चुनौती पूर्ण, लेकिन फलदायक रहेगा। हालांकि, आय के नए साधन लाभकारी होंगे। पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है। पढ़िए सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 जनवरी 2026?

Singh Rashifal 1 January 2026 - India TV Hindi
सिंह के लिए कैसा रहेगा 1 जनवरी 2026? पढ़ें दैनिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 1 January 2026: नए साल की शुरुआत सिंह राशि वालों के लिए चुनौती और अवसर दोनों लेकर आई है। 1 जनवरी 2026 यह संकेत देता है कि सूझबूझ और समझदारी से लिए गए निर्णय कार्य और निजी जीवन में संतुलन बनाए रख सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभकारी अवसर आपके रास्ते में आएंगे, साथ ही परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

आय के साधन बढ़ने की संभावना

सिंह राशि वालों आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कार्य-क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष की स्थिति बन सकती है, लेकिन अपनी सूझबूझ से काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से यह साल आपके अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढ़ने की संभावना है। इच्छानुसार कहीं भी निवेश कर सकते हैं या घूमने-फिरने की योजना भी बना सकते हैं।

सामाजिक कार्यों में इस साल आपकी रुचि बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आंखों या हड्डी की बीमारी से पीड़ित हों, इससे पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। परिवार में पति-पत्नी के बीच सुख-सहयोग बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

आज आपके लिए शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।