Makar Rashifal 24 December 2025: मकर राशि वाले के घर आज खुशी का माहौल रहेगा। जमीन से जुड़े काम भी आज पूरे होंगे। वहीं मकर राशि के छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 24 दिसंबर का मकर राशि का दैनिक राशिफल के बारे में।
आज का मकर राशिफल 24 दिसंबर 2025
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप कोई नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कृषकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी आज अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको हार्दिक ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
भी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News