Singh Rashifal 24 December 2025: सिंह राशि वालों के लिए 24 दिसंबर का दिन नए अवसर और खुद को साबित करने का संकेत लेकर आया है। आज आपका ध्यान अपने काम और जिम्मेदारियों पर रहेगा, जिससे आपको सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं। अपने समय का सही प्रबंधन और पिछले अनुभवों से सीख लेकर चलना आज आपके लिए लाभकारी साबित होगा। यहां जानिए आज आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
आज मिल सकते हैं कुछ बड़े अवसर
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता होने के बाद भी उसे व्यक्त करना संभव नहीं होगा। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे।
आज के लिए आपका शुभ रंग मैरून और शुभ अंक 8 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
भी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद