A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 1 January 2026: पारिवारिक सुख से होगी मिथुन वालों के नए साल की शुरुआत, फिजूल और तनाव पूर्ण बातों से जितना हो सके दूर रहें

Mithun Rashifal 1 January 2026: पारिवारिक सुख से होगी मिथुन वालों के नए साल की शुरुआत, फिजूल और तनाव पूर्ण बातों से जितना हो सके दूर रहें

Mithun Rashifal 1 January 2026: आज का दिन आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में शांति का संकेत देता है। हालांकि, बच्चों और माता-पिता से जुड़े मामलों में यात्राओं और भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। आर्थिक रूप से सतर्क रहें, विशेषकर लेन-देन और उधार से दूरी बनाए। पढ़िए मिथुन दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 1 January 2026 - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मिथुन के लिए कैसा रहेगा 1 जनवरी 2026? पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 1 January 2026: नए साल की शुरुआत मिथुन राशि वालों के जीवन में भावनात्मक स्थिरता और जिम्मेदारियों का संतुलन लेकर आ रही है। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 मिथुन राशि के जातकों को मानसिक शांति बनाए रखने, रिश्तों को प्राथमिकता देने और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने का संकेत देता है, जिससे इस वर्ष की मजबूत नींव होगी। यहां विस्तार से जानते हैं कि नए साल का पहला दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए क्या संदेश लेकर आया है। 

जितना हो सके उधार के लेन-देन से बचें

मिथुन राशि वालों आपके वैवाहिक जीवन में पूरे साल शांति बनी रहेगी। आपको अनावश्यक और तनाव पूर्ण बातों से दूर रहना चाहिए। बच्चों की शिक्षा के संबंध में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस सिलसिले में कहीं न कहीं भाग-दौड़ बनी रहेगी। वृद्ध माता-पिता के तीर्थ स्थल पर ले जाने की योजना बनाने में आपको सफलता भी मिलेगी। बैंकिंग और फाइनेंस से संबंधित जातकों को थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको जहां तक हो सके उधार के लेन-देन से बचना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।

आज मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News