वैभव ने 13 छक्के लगाने का किया था वादा और 10 लगा दिए, संगकारा ने बताया नेट्स में कैसे आर्चर को भी चौंका दिया
Cricket | June 27, 2026 20:27 ISTवैभव सूर्यवंशी जिनको लेकर सभी फैंस उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं उनके आत्मविश्वास को लेकर अब दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा का बड़ा बयान आया है। इसमें उन्होंने एक मैच का किस्सा बताया जहां सूर्यवंशी ने 13 छक्के लगाने का वादा किया और 10 लगा भी दिए थे।