वैभव सूर्यवंशी बनाम विराट कोहली, 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम विराट कोहली, 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा था दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद से अभी तक अपने प्रदर्शन से निराश नहीं किया है, जिसमें वह बल्ले से कमाल दिखाने में कामयाब जरूर रहे हैं, ऐसे में उनकी तुलना कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती रहती है।
Published : Nov 06, 2026 01:53 pm IST, Updated : Nov 06, 2026 01:53 pm IST
1/6Image Source : AP
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिलती है और वह 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद से अब तक अपने बल्ले से कमाल दिखाया है। वैभव के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी तुलना कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती है जिसमें हम आपको विराट कोहली के साथ उनकी तुलना करते हुए टी20 इंटरनेशनल में पहले 10 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 10 मुकाबले खेले हैं और वहीं विराट कोहली ने 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसे में हम आपको दोनों का 10-10 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 10 पारियों में बल्लेबाजी करने के साथ अब तक 29.50 के औसत से 295 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली का पहले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद उनका रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.71 के औसत से 208 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी की अभी से टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में गिनती विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उनके बल्ले से 10 मैचों में 2 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिल चुकी हैं। वहीं विराट कोहली जो सबसे बड़े मैच विनर्स में शामिल हैं उनके बल्ले से पहले 10 T20I में एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में मौजूदा समय में ऐसे बल्लेबाजों को तरजीह दी जाती है जो पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने की तरफ ध्यान देते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बल्ले से 22 छक्के और 26 चौके देखने को मिले थे। वहीं विराट कोहली ने पहले 10 T20I मैचों में 27 चौके और सिर्फ तीन छक्के देखने को मिले थे।
5/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी का पहले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 81 रनों की पारी है। वहीं विराट कोहली के बल्ले से पहले 10 T20I मैचों के बाद सर्वश्रेष्ठ रनों की पारी 68 रन की देखने को मिली थी।
6/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली का 10-10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कैसा स्ट्राइक रेट था इसको लेकर बात की जाए तो उस मामले में वैभव काफी आगे दिखाई देते हैं। वैभव का 10 T20I मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 185.53 का देखने को मिला है तो वहीं विराट कोहली का 125.3 का था।