1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. वनडे में साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, गुरनूर टॉप पर

वनडे में साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, गुरनूर टॉप पर

वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम ने साल 2026 में अपने गेंदबाजी अटैक में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, ऐसे में हम आपको इस साल अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Written By: Abhishek Pandey
Published : Nov 06, 2026 01:08 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 01:08 pm IST
साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी से अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है, जिसमें कुछ नए गेंदबाजों को भी मौका दिया जो मेगा इवेंट की तैयारियों के नजरिए से काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में हम आपको साल 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें टॉप-5 में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है।
1/6 Image Source : AP

साल 2026 में वनडे में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय टीम की तरफ से गुरनूर बरार पहली पोजीशन पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने इसी साल डेब्यू करने के साथ 10 मैचों में 36.76 के औसत से 17 विकेट हासिल किए हैं, इस दौरान उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर तीन विकेट रहा है।
2/6 Image Source : AP

प्रसिद्ध कृष्णा जो साल 2026 में फिटनेस की समस्या से काफी जूझते हुए नजर आए वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने 9 वनडे मैचों में खेलते हुए 27.68 के औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें इस दौरान उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 5 विकेट रहा है।
3/6 Image Source : AP

अर्शदीप सिंह जिनका टी20 फॉर्मेट में तो कमाल देखने को मिला ही वह वनडे फॉर्मेट में भी अपनी जगह तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में लगातार पक्की करते जा रहे हैं, जिसमें वह इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप सिंह ने साल 2026 में 5 वनडे मैचों में खेलते हुए 23.08 के औसत से 12 विकेट हासिल किए हैं।
4/6 Image Source : AP

कुलदीप यादव टॉप-5 की इस लिस्ट में सिर्फ अकेले ऐसे स्पिन गेंदबाज हैं जो जगह बनाने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें वह चौथे नंबर पर काबिज हैं। कुलदीप यादव ने साल 2026 में अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं और उसमें 39.1 के औसत से 10 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 4 विकेट रहा है।
5/6 Image Source : AP

हर्षित राणा जो पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से अभी टीम इंडिया के स्क्वॉड से बाहर चल रहे हैं, वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। हर्षित राणा ने साल 2026 में सिर्फ तीन वनडे मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 33.5 के औसत से 6 विकेट हासिल किए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रन देकर तीन विकेट रहा है।
6/6 Image Source : AP

Advertisement