A
Hindi News राशिफल Kanya Rashifal 15 January 2026: समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पढ़ें गुरुवार का कन्या राशिफल

Kanya Rashifal 15 January 2026: समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पढ़ें गुरुवार का कन्या राशिफल

Kanya Rashifal 15 January 2026: कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन शानदार रहेगा। गुरुवार का दिन सुख-शांति और तरक्की वाला रहेगा। तो यहां पढ़िए 15 जनवरी का दैनिक कन्या राशिफल।

कर्क राशिफल- India TV Hindi Image Source : INDIA TV कर्क राशिफल

Kanya Rashifal 15 Janaury 2026: कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन उत्तम रहेगा। गुरुवार को उनके लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। गुरुवार को कन्या राशि के जातकों की परेशानी दूर हो सकती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि गुरुवार का पूरा दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इस दिन उनके लिए कौनसे रंग और अंक शुभ रहेंगे। 

कन्या राशिफल 15 जनवरी 2026

गुरुवार आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे। राजनीति में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा। गुरुवार को आप किसी धार्मिक फंक्शन में जा सकते हैं। जहां दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। गुरुवार उलझनों को खुद से दूर रखें, इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे। कुछ समय से जिन कार्यों में समस्याएं आ रही थी गुरुवार को वह किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News