Kumbh Rashifal 20 December 2025: कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। इस राशि के लोग बहुत रहस्यमयी माने जाते हैं। अगर कोई साधारण सी बात होगी तब भी ये उसे घुमा-फिरा कर कहेंगे, जिससे मामूली सी बात भी रहस्यमय और महत्वपूर्ण बन जाती है। हालांकि, कुंभ राशि के जातक उत्साही और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपना रास्ता खुद बनाते हैं, दूसरों के बताए रास्ते पर नहीं चलते। आज, 20 दिसंबर का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अवसरों और आनंद से भरा दिन हो सकता है। यह समय आपके करियर और निजी जीवन दोनों में संतुलन बनाने और सकारात्मक बदलाव लाने वाला रहेगा।
व्यापार और मित्रता से अचानक होगा लाभ
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जिसके साथ आप बाहर घुमने जा सकते है। पुराने मित्र से मुलाकात आपको उत्साहित करोगी और दिन खुशनुमा बन जाएगा। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा ।आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए विचार आ सकते हैं। पूरा दिन खुशियों भरा रहेगा।
आज आपके लिए शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 7 लाभकारी रहेंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News