1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Rashifal 20 December 2025: आज कन्या राशि वालों को मिल सकता है जॉब का ऑफर, जानिए बिजनेस वालों का क्या रहेगा हाल

Kanya Rashifal 20 December 2025: आज कन्या राशि वालों को मिल सकता है जॉब का ऑफर, जानिए बिजनेस वालों का क्या रहेगा हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 20, 2025 06:18 am IST,  Updated : Dec 20, 2025 06:28 am IST

Kanya Rashifal 20 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी का ऑफर आ सकता है वहीं बिजनेस वालों के लिए भी आज का दिन शुभ दिखाई दे रहा है।

kanya rashifal- India TV Hindi
आज का कन्या राशिफल Image Source : INDIA TV

Kanya Rashifal 20 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं आज नया व्यापार शुरू करने की भी सोच सकते हैं जो आगे चलकर आपको खूब लाभ देगा।

कन्या राशि: सामाजिक कार्य और नई योजनाएं

कन्या राशि वालों आज का दिन सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी एनजीओ को पूरा सपोर्ट करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। आज लवमेट के साथ बाहर के मौसम का लुत्फ उठाएंगे। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आज आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं जिससे भविष्य में फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ेंः

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।