Tula Rashifal 20 December 2025: राशि चक्र की12 राशियों में तुला सातवें नंबर की राशि है, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। मंगल, राहु, बृहस्पति और शुक्र का ज्यादा प्रभाव रहने के कारण तुला राशि के लोग सतर्क, आकर्षक और संतुलित तो रहते हैं। हालांकि, इन्हें बहुत लापरवाह और स्वार्थी भी माना जाता है। आज, 20 दिसंबर का दिन तुला राशि वालों के लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज का समय आपके प्रयासों और संबंधों में संतुलन बनाने के लिए अनुकूल रहेगा। चाहे कामकाज हो या निजी जीवन, हर क्षेत्र में अवसर और खुशियों की संभावनाएं बनी रहेंगी। आचार्या इंदु प्रकाश जी से जानिए आज तुला राशि वालों का दिन कैसा रहने वाला है।
व्यापारिक लाभ और प्रेम संबंध
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। आज आपके व्यापार को बड़ी डील मिल सकती है जिससे दो गुना फायदा हो सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा जिससे मन खुशनुमा रहेगा। लक्ष्मी के रूप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में छोटी सी पार्टी हो सकती है। पूरा समय परिवार के साथ बीतेगा।
आज शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 1 आपके लिए भाग्य लाएंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
- यहां पढ़िए मेष राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए वृष राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए मिथुन राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए कर्क राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए सिंह राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए कन्या राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए तुला राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए वृश्चिक राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए धनु राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए मकर राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए कुंभ राशि का डिटेल राशिफल
- यहां पढ़िए मीन राशि का डिटेल राशिफल
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026