1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Meen Rashifal 20 Dec 2025: राजनीति के मैदान में निभाएंगे सक्रिय भूमिका, आज कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी, पढ़िए दैनिक राशिफल

Meen Rashifal 20 Dec 2025: राजनीति के मैदान में निभाएंगे सक्रिय भूमिका, आज कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी, पढ़िए दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 20, 2025 06:10 am IST,  Updated : Dec 20, 2025 06:31 am IST

Meen Rashifal 20 December 2025: आज आप अपने भाग्य और प्रयासों से लाभ उठा सकते हैं। वहीं, कानूनी मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग आपको सहज महसूस कराएगा। दिनभर सोच-समझकर फैसले लेंगे, तो फायदा होगा।

Meen Rashifal 20 December 2025- India TV Hindi
20 दिसंबर 2025 मीन राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Meen Rashifal 20 December 2025: 20 दिसंबर मीन राशि वालों के लिए अवसर और चुनौतियों का मिश्रित दिन रहेगा। आज आपके निर्णय और कार्य दिनभर के अनुभव को प्रभावित कर सकते हैं। रोजगार, घरेलू खर्च और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने से दिन महत्वपूर्ण और व्यस्त रहेगा। सही समय पर सतर्कता और ध्यान आपको समस्याओं से बचा सकता है और नए अवसरों का लाभ दिला सकता है। यहां आप विस्तार से जान सकते हैं कि मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।  

भाग्य, यात्रा और कानूनी सावधानी

मीन राशि वालों आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है । शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

आज आपके लिए शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 5 आपके लिए अनुकूल रहेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।