A
Hindi News राशिफल Kumbh Rashifal 22 Dec 2025: फिजूल की बातों में समय बर्बाद करने से बचेंगे तो दिन शानदार साबित होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 22 Dec 2025: फिजूल की बातों में समय बर्बाद करने से बचेंगे तो दिन शानदार साबित होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 22 December 2025: 22 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। बस फिजूल की बातों में समय बर्बाद न करें। यहां जानिए अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Kumbh Rashifal - India TV Hindi Image Source : INDIA TV आज का कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 22 December 2025: कुंभ राशि के जातक शर्मीले और शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन साथ ही जिद्द भी इनमें देखने को मिलती है। इनका बौद्धिक स्तर बहुत ऊंचा होता है। आज सामाजिक स्तर पर इस राशि के लोगों को काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के महिलाओं के लिए दिन शानदार रह सकता है। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और इनके लिए शुभ अंक और रंग क्या होंगे। 

आज का कुंभ राशिफल 22 दिसंबर 2026

आज आपके दिन की शुरुआत शांत मन होगी। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम में आज रुकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को उनकी कला के लिए उन्हें तारीफें मिलेगी। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

 

More Rashifal News