Makar Rashifal 26 December 2025: 26 दिसंबर का दिन मकर राशि वालों के कई मामलों में शुभ साबित हो सकता है। आज के दिन इस राशि के लोगों को करियर और शिक्षा जीवन में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आप उत्साह और उमंग से भरे रहें। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक मकर राशिफल के बारे में।
आज का मकर राशिफल 26 दिसंबर 2025
मकर राशि वालों आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी । किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। ज़मीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फ़ायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा। आज आप बेवजह किसी मामले में उलझने से बचें। अगर अपने किसी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आज आपको जॉइनिंग के लिये कॉल सकता है।
- शुभ रंग - सुनहरा
- शुभ अंक - 7
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ेंः
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News