1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Rashifal 26 Dec 2025: आज आपका फोकस सिर्फ काम पर रहेगा, सेहत से जुड़ी परेशानियां से भी मिलेगी राहत, जानें पूरे दिन का हाल

Mesh Rashifal 26 Dec 2025: आज आपका फोकस सिर्फ काम पर रहेगा, सेहत से जुड़ी परेशानियां से भी मिलेगी राहत, जानें पूरे दिन का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 26, 2025 06:12 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 06:24 am IST

Mesh Rashifal 26 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपकों थोड़ा ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है, जिसके लिए आप तैयार रहेंगे। यहां पढ़िए अपना विस्तृत राशिफल

Mesh Rashifal 26 December 2025- India TV Hindi
26 दिसंबर 2025 मेष राशिफल Image Source : INDIA TV

Mesh Rashifal 26 December 2025: आज मेष राशि के जातकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, आपसे जुड़े लोग से आपको मदद मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि, आज के दिन आपको थोड़ा ज्यादा खुद की देखभाल करने की जरूरत है, क्योंकि आज काम को लेकर आप ज्यादा फोकस्ड रहेंगे। चलिए आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानते हैं कि आज 26 दिसंबर का दिन मेष राशि के लिए कैसा बीतेगा?

आज मेहनत का दिन, लोगों से मिलेगी सहायता

मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग भी आपकी सहायता करने के लिये तत्पर रहेंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है । आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा जिससे आप अपने लक्ष्य को जल्द हासिल कर पाएंगे। नए कार्यो में लाभ मिलने में थोड़ा टाइम लग सकता है, लेकिन अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत सम्बन्धी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ेंः 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।