1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 26 Dec 2025: सिंह राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और प्रशंसा से भरा रहेगा दिन, आज बच्चों की ओर से मिलेगी खुशी

Singh Rashifal 26 Dec 2025: सिंह राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और प्रशंसा से भरा रहेगा दिन, आज बच्चों की ओर से मिलेगी खुशी

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 26, 2025 06:16 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 06:24 am IST

Singh Rashifal 26 December 2025: आज आपके लिए नए व्यवसायिक अवसर और नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पढ़िए आज का अपना राशिफल।

Singh Rashifal 26 December 2025- India TV Hindi
आज 26 दिसंबर सिंह का राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 26 December 2025: 26 दिसंबर 2025 को सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आज का दिन करियर, शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने का अवसर देगा। आत्मविश्वास और कौशल की बदौलत आप अपने कार्यों में सफलता हासिल कर सकते हैं और समाज में सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।

आत्मविश्वास और प्रशंसा से भरा रहेगा आज का दिन

सिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के माता-पिता को आज अपने संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। वहीं, जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज किसी काम को लेकर आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूरदृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन मिठास लिए हैं, आज जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। इस राशि छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ेंः 

​सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।