1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal 26 December 2025: आज के दिन मिल सकते हैं आय के नए स्रोत, विद्यार्थियों के लिए भी शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Makar Rashifal 26 December 2025: आज के दिन मिल सकते हैं आय के नए स्रोत, विद्यार्थियों के लिए भी शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 26, 2025 06:19 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 10:15 pm IST

Makar Rashifal 26 December 2025: मकर राशि वाले लोग आज के दिन कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। करियर और शिक्षा क्षेत्र में अच्छे बदलाव आने की संभावना है। तो यहां पढ़िए मकर राशि का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Makar Rashifal - India TV Hindi
आज का मकर राशिफल Image Source : INDIA TV

Makar Rashifal 26 December 2025: 26 दिसंबर का दिन मकर राशि वालों के कई मामलों में शुभ साबित हो सकता है। आज के दिन इस राशि के लोगों को करियर और शिक्षा जीवन में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आप उत्साह और उमंग से भरे रहें। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक मकर राशिफल के बारे में।

आज का मकर राशिफल 26 दिसंबर 2025

मकर राशि वालों आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी । किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। ज़मीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फ़ायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा। आज आप बेवजह किसी मामले में उलझने से बचें। अगर अपने किसी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आज आपको जॉइनिंग के लिये कॉल सकता है।

  • शुभ रंग - सुनहरा
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ेंः 

​सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।