Makar Rashifal 20 December 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज, 20 दिसंबर का दिन भीतर से खुद को मजबूत करने और जीवन में संतुलन लाने का संकेत दे रहा है। आज का समय न सिर्फ मानसिक शांति की ओर ले जाएगा, बल्कि कामकाज और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव महसूस कराएगा। अविवाहितों के लिए रिश्तों के संकेत भी हैं। छोटे बदलावों के जरिए बड़े सुकून की अनुभूति हो सकती है। यहां आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार में जानिए कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
आध्यात्मिक झुकाव और मानसिक शांति
आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा । जिससे आप आनंद महसूस करेंगे। आज के दिन करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।
आज के दिन शुभ रंग नेवी ब्लू और शुभ अंक 6 आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News