1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 20 December 2025: आज मिथुन राशि वालों के जीवन की किसी बड़ी समस्या का हो सकता है अंत

Mithun Rashifal 20 December 2025: आज मिथुन राशि वालों के जीवन की किसी बड़ी समस्या का हो सकता है अंत

Mithun Rashifal 20 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन इसलिए खास रहेगा क्योंकि इनके जीवन की किसी बड़ी समस्या का अंत आज होने वाला है। घर का माहौल काफी बढ़िया हो जाएगा।

mithun rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का मिथुन राशिफल

Mithun Rashifal 20 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी खास है। आपके अंदर ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रहेगा। विवाह से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आज किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो धोखा मिल सकता है। वैसे मिथुन वालों का थोड़ा ये स्वभाव भी है कि ये लोग किसी पर भी जल्दी भरोसा कर लेते हैं। चलिए जानते हैं आज क्या कुछ लिखा है आपके भाग्य में।

मिथुन राशि आज का

मिथुन राशि वालों आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। आप वैवाहिक जीवन में कुछ निजात की जरूरत है। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच समझकर करें। साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। पुरानी जायदाद के क्रय विक्रय में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ेंः

 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News