1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishchik Rashifal 20 Dec 2025: नौकरी में राहत, दोस्तों का साथ और पढ़ाई में सफलता... एक शानदार दिन के लिए और क्या चाहिए, आज वृश्चिक के साथ है भाग्य

Vrishchik Rashifal 20 Dec 2025: नौकरी में राहत, दोस्तों का साथ और पढ़ाई में सफलता... एक शानदार दिन के लिए और क्या चाहिए, आज वृश्चिक के साथ है भाग्य

Vrishchik Rashifal 20 December 2025: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए नौकरी और शिक्षा से जुड़े मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। दोस्तों से बातचीत करके सुकून मिलेगा और प्रेम संबंध में भी मधुरता रहेगी। मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें।

Vrishchik Rashifal 20 December 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 20 दिसंबर 2025 वृश्चिक राशि का राशिफल

Vrishchik Rashifal 20 Dec 2025: वृश्चिक राशि के जातक किसी पर विश्वास नहीं करते। इसी कारण वह विपरीत स्थिति से खुद ही निकलने का रास्ता तलाशते हैं, जिसकी वजह से ईर्ष्या और संदेह का माहौल बन जाता है। वृश्चिक राशि के व्यक्ति अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपते हैं। ये लोग स्वभाव से प्रेमी और बहुत भावुक होते हैं। ऐसे में आज, 20 दिसंबर का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बदलाव और राहत लेकर आ सकता है। आज का समय कामकाज से लेकर निजी रिश्तों और पढ़ाई तक, कई क्षेत्रों में संतुलन और सुधार के संकेत दे रहा है। सही फैसले और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

नौकरी और शिक्षा से जुड़े मामलों में अनुकूलता

वृश्चिक राशि वालों अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एंड-डाउन करने में आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्याएं शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें । इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा। उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। 

आज के दिन शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 3 आपके लिए लाभकारी रहेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News