BCCI ने अंशुमन गायकवाड़ की मदद के लिए उठाया बड़ा कदम, सेक्रेट्री जय शाह ने परिवार से की बात
Cricket | July 14, 2024 13:48 ISTभारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रहे अंशुमन गायकवाड़ ब्लड कैंसर की बीमारी से पिछले काफी लंबे समय से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई ने उनकी मदद को आगे आया है, जिसमें सेक्रेट्री जय शाह ने 1 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता तत्काल प्रभाव से करने का आदेश दिया है।