A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कुचायकोट सीट पर होगी कांटे की टक्कर, जानें इस सीट का इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कुचायकोट सीट पर होगी कांटे की टक्कर, जानें इस सीट का इतिहास

Kuchaikote Assembly constituency: कुचायकोट विधानसभा सीट पर वर्तमान में जदयू का कब्जा है। इस सीट पर साल 2010 के बाद से लगातार जदयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

Bihar Assembly Elections 2025 Kuchaikote seat Bjp rjd congress jdu jan suraaj political equation- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कुचायकोट विधानसभा सीट

Kuchaikote Assembly constituency: कुचायकोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है, जो कि बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित है। बता दें कि गोपालगंज संसदीय क्षेत्र के 6 सीटों में एक है कुचायकोट सीट। बता दें कि फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है। ऐसे में यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। चलिए आपको इस सीट का चुनावी इतिहास बताते हैं और बताएंगे कि इस सीट पर किस पार्टी का दबदबा रहा है।

पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कुचायकोट विधानसभा सीट पर जदयू के अमरेंद्र कुमार पांडे ने जीत दर्ज की थी। इन्हें 74,359 वोट्स मिले थे, यानी कुल 41.2 फीसदी वोट। इसके अलावा दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार काली प्रसाद पांडे को 53729 और आरएलएसपी की उम्मीदवार सुनीता देवी को 33533 वोट्स मिले थे। इसके अलावा साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से जदयू के उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार पांडे ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 72224 वोट्स मिले थे। इसके अलावा दूसरे स्थान पर लोजपा के कालीप्रसाद पांडे को 68662 वोट्स मिले थे।

जातीय समीकरण और मतदाता

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुचायकोट विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 323263 है। इस सीट पर कुछ जातियों की आबादी अच्छी खासी है। इस सीट पर मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है और निर्णायक भूमिका में है। इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 45,580 है, जो कि 14.1 फीसदी है। इसके अलावा अगर उपनामों के हिसाब से वोटरों की अगर बात करें तो शाह वोटरों की संख्या 28,770 है। वहीं यादव, प्रसाद, भगत और राय वोटरों की संख्या भी काफी अच्छी खासी है जो निर्णायक भूमिका निभाते हैं। बता दें कि साल 2010 से इस सीट पर जदयू के उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार पांडे लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। एक तरह से यह सीट जदयू का गढ़ है।