नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की विभिन्न ट्रेनों में यात्रा कर रहे लोग अब KFC के भोजन का आनंद भी ले सकेंगे। KFC ने रेल यात्रियों के लिए डिलीवरी प्रणाली शुरू करने के लिए आईआरसीटीसी से गठजोड़ किया है। KFC के बयान के अनुसार 20 जुलाई से रेलवे के यात्री IRCTC के जरिए टिकट बुकिंग करते समय KFC भोजन के लिए भी आर्डर कर सकते हैं। यह पहल ई कैटरिंग सेवा पहल के तहत की गई है। फिलहाल यह सेवा नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली केवल 12 रेलगाडि़यों में ही उपलब्ध है।
बयान में कहा गया है कि इस सेवा को अगले दस दिन में विशाखापत्तनम, हैदराबाद व बेंगलुरू में भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या 18001034139 टोलफ्री नंबर पर काल कर आर्डर दे सकते हैं।
आपको बता दें कि आईआरसीटीसी को 'इंडिया प्राइड अवार्ड-2014-15' से सम्मानित किया जा चुका है। 1999 में स्थापित भारतीय रेल की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी रेलवे के कैटरिंग, पर्यटन और ऑनलाइन टिकटिंग कारोबार का संचालन करती है। इस खबर में जानिए भारतीय रेलवे से जुड़ी खास बातें।
जानिए भारतीय रेल के बारे में विशेष बातें जो यकीनन आप नहीं जानते होंगे
1. सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन: नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्प्रेस 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फरीदाबाद-आगरा सेक्शन पर दौड़ती है यह पूरा रास्ता 8 घंटे से भी कम वक्त में कवर कर लेती है।
अगली स्लाइड में जानिए और खास बातें