A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कब डबल होगा तो पढ़िए

जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कब डबल होगा तो पढ़िए

नई दिल्ली: दुनिया की किसी निवेश विकल्प में निवेशित राशि कितने समय में दोगुनी हो जाएगी? इस प्रश्न के उत्तर के लिए आपको किसी बड़े गणितीय सूत्र की जरुररत नहीं। हम आपको एक ऐसा सामन्य नियम बताते हैं

क्या है रुल 72-

यह नियम बताता है कि अगर आप जानना चाहते हैं कि एक तय ब्याज पर आपका पैसा कब डबल होगा तो आपके 72 से अपने रिटर्न (ब्याज) का भाग देना होगा। प्राप्त संख्या जो भी होगी वो एकदम सटीक होगी और इतने ही सालों में आपका पैसा डबल होगा।

कैसे करता है काम-

एक उदाहरण के तौर पर समझें। मान लें आपको किसी स्कीम पर 2 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है। आप 2 को 72 से भाग दे दें। प्राप्तफल 36 आएगा। यानी आपका पैसा 36 साल में डबल हो जाएगा।

क्यों किया 72 का चुनाव-

72 का चुनाव कई लिहाज से सुविधाजनक है। यह 1,2,3,4,6,8,9 और 12 का विभाजक है। साथ ही यह ब्याज दर के हिसाब से अवधि का सटीक सटीक आंकलन कर देता है और इसमें 6 से 10 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से भी अवधि निकालने में भी आसानी रहती है।

रुल ऑफ 69, 69.3 और 70 का इस्तेमाल-

जहां आपको लगातार चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है वहां पर आप रुल ऑफ 69 का भी इस्तेमाल करते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो प्रतिदिन मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज नियमित मिलने वाले चक्रवृद्धि ब्याज की तुलना में ज्यादा सहज होता है और ऐसी स्थिति में आप रुल ऑफ 72 के बजाए रुल ऑफ 69, 69.3 और 70 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।