राज्य स्वास्थ्य समिति, जयपुर (राजस्थान) ने कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक्जीक्यूटिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 240 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। संविधा पर की जाने वाली इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वालों के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। ध्यान दें कि आवेदन कर्ता 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। पदों हेतु योग्य उम्मीदवारों की गणना 1 जून, 2015 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है। चुने गए आवेदकों को 8,000 रुपए, 9,000 रुपए और 10,000 रुपए का वेतनमान दिया जाएगा।
आवेदक को फॉर्म को भरने के साथ ही उसमें अपने प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां और मूल प्रतियां भी संलग्न करनी होगी उसके बाद आपको अपने जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में तय तारीख पर साक्षात्कार के लिए पहुंचना होगा। साक्षात्कार की तारीख 10 जून 2015 तय है। अगर उम्मीदवार इस नौकरी से संबंध में और विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर जा सकते हैं।