A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: जब्त ट्रकों से एलपीजी की हेराफेरी, जिला खाद्य अधिकारी समेत चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: जब्त ट्रकों से एलपीजी की हेराफेरी, जिला खाद्य अधिकारी समेत चार गिरफ्तार

Chhattisgarh LPG Scam, LPG Diversion Case, District Food Officer Arrested, Chhattisgarh News, LPG Black Marketing, Food Department Scam, Chhattisgarh Police, LPG Truck Seizure, Corruption Case, Raipur News, छत्तीसगढ़ एलपीजी घोटाला, जिला खाद्य अधिकारी गिरफ्तार, गैस हेराफेरी, छत्तीसगढ़ समाचार

LPG- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में जिला खाद्य अधिकारी के गैरकानूनी कामों में संलिप्त पाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  महासमुंद जिले में जब्त किए गए ट्रकों से लगभग 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की एलपीजी की कथित चोरी के आरोप में जिला खाद्य अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

92 मीट्रिक टन एलपीजी की हेराफेरी 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 92 मीट्रिक टन एलपीजी की हेराफेरी के लिए सुनियोजित तीरके से साजिश रची और जाली दस्तावेज तैयार किए। महासमुंद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में महासमुंद के जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, गौरव गैस एजेंसी के संचालक पंकज चंद्रकार, मनीष चौधरी और निखिल वैष्णव शामिल हैं। 

6 ट्रक जब्त किए गए थे

उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर में सिंहोदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने LPG  से भरे छह ट्रक जब्त किए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चूंकि ट्रक थाने में ही खड़े रहते थे और भीषण गर्मी के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त थी इसलिए पुलिस ने मार्च में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। 

साजिश के तहत ट्रकों को ठाकुल पेट्रोकेमिकल्स को सौंपा

कुमार ने बताया कि 30 मार्च को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने खाद्य निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में एलपीजी से भरे छह ट्रकों को ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर को सौंप दिया। 

उन्होंने बताया कि ट्रकों को बाद में सिंहोदा थाना क्षेत्र से पड़ोसी रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि एलपीजी चोरी की साजिश वाहनों को औपचारिक रूप से सौंपे जाने से पहले ही रची गई थी।