A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड में महिला और उसकी तीन बेटियों का शव कुएं से बरामद

झारखंड में महिला और उसकी तीन बेटियों का शव कुएं से बरामद

झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के मंझने गांव के एक कुएं से बुधवार को एक महिला और उसकी तीन बच्चियों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। 

झारखंड में महिला और उसकी तीन बेटियों का शव कुएं से बरामद- India TV Hindi
Image Source : FILE झारखंड में महिला और उसकी तीन बेटियों का शव कुएं से बरामद

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के मंझने गांव के एक कुएं से बुधवार को एक महिला और उसकी तीन बच्चियों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। इस बीच महिला के घर वालों ने अपने दामाद और उसके घर वालों पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। गिरिडीह में खोरी महुआ के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चारों शवों को कुएं से निकाल लिये गये हैं और शवों के अंत्यपरीक्षण के बाद ही कहा जा सकता है कि यह हत्या है या आत्महत्या? 

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान रूबी देवी 25 वर्ष के रूप में हुई है। उसके साथ उसकी तीनों बच्चियों की पहचान अमृता, दीपिका कुमारी और गुंजन कुमारी के रूप में की गयी है जिनकी उम्र दो से सात साल के बीच है। उन्होंने बताया कि रूबी की मां ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें शीघ्र कार्रवाई की जायेगी।

Latest Crime News