A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: 32 साल की अविवाहित बेटी ने पिता की तवे से हत्या की, मच गया हड़कंप

दिल्ली: 32 साल की अविवाहित बेटी ने पिता की तवे से हत्या की, मच गया हड़कंप

दिल्ली में एक 32 साल की अविवाहित बेटी ने अपने पिता की तवे से हत्या कर दी। आरोपी बेटी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Delhi- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली: दिल्ली में एक 32 साल की अविवाहित बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बेटी ने तवे से पिता की हत्या की। पिता की उम्र 55 साल थी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि दोपहर 4 बजे के करीब जीटीबी अस्पताल से पुलिस स्टेशन एमएस पार्क को एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि 55 साल के टेक चंद गोयल को उनके बेटे शिवम ने घायल और बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शिवम के बयान के अनुसार, घटना के समय उनकी बहन अनु (उम्र 32 वर्ष), उनकी मां बाला देवी और उनकी पत्नी प्रिया (उम्र 29 वर्ष) घर पर मौजूद थीं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उनकी पत्नी प्रीति के अनुसार, मृतक पर उनकी बेटी अनु (उम्र 32 वर्ष) ने कथित तौर पर हमला किया था। अनु अविवाहित है और अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

दिल्ली में लगातार सामने आ रहे अपराध के मामले

हालही में दिल्ली के द्वारका मोड़ के पास ताबड़तोड़ गोलियां चली थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में करीब 19 राउंड फायरिंग हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोलियां मारी थीं। इस पूरी वारदात के पीछे गैंगवॉर के आशंका जताई जा रही थी।

हालही में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भी एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर, वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। लड़की, डॉक्टर के क्लीनिक में मौजूद थी। इस घटना से भी इलाके में हड़कंप मच गया था। दिल्ली में सामने आ रही आपराधिक वारदातों को देखकर लगता है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ कम हो गया है।