A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश के आसार

दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश के आसार

दिल्लीवासियों को इस हफ्ते गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। 

दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश के आसार- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE/PTI दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश के आसार

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को इस हफ्ते गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। 16 अप्रैल के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं गुरुवार तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से 5 दिनों में मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकांश हिस्‍सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तूफान आने की संभावना जताई गई है।