दिल्ली के शालीमार इलाके में बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की
दिल्ली के शालीमार इलाके में बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 25, 2020 03:21 pm IST, Updated : Aug 25, 2020 03:21 pm IST
दिल्ली के शालीमार इलाके में चावला चिकन कार्नर के बाहर बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कैसे 2 बदमाश दुकान के बाहर हवाई फायरिंग कर रहे है।
Image Source : FILEMiscreants open fire in Delhi's Shalimar area
नई दिल्ली: दिल्ली के शालीमार इलाके में चावला चिकन कार्नर के बाहर बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कैसे 2 बदमाश दुकान के बाहर हवाई फायरिंग कर रहे है। उसी दौरान वहां हड़कंप मच जाता है। पुलिस के मुताबिक ये गैंग एक्सटॉर्शन के लिए रेस्टॉरेंट के मालिक को धमका रहे थे और डराने के मकसद से ही उस दिन फ़ायरिंग की गई थी। पुलिस अब इस गैंग की तलाश कर रही है। यह घटना रविवार की हैं।