A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CISCE Board 10वीं की कक्षा में शांभवी जायसवाल ने किया टॉप, 100% अंक लाकर रच दिया इतिहास

CISCE Board 10वीं की कक्षा में शांभवी जायसवाल ने किया टॉप, 100% अंक लाकर रच दिया इतिहास

CISCE Board 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया जा चुका है। 10वीं की परीक्षा में शांभवी जायसवाल ने 100% लाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

सीआईएससीई कक्षा 10वीं में शांभवी जायसवाल ने किया टॉप- India TV Hindi
Image Source : FILE सीआईएससीई कक्षा 10वीं में शांभवी जायसवाल ने किया टॉप

CISCE Board ने बीते कल यानी 30 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए। रिजल्ट को सुबह 11 बजे जारी किया गया था। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी या कह सकते हैं कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, ICSE(10वीं कक्षा) में जमशेदपुर की शांभवी जायसवाल ने टॉप किया। शांभवी 100 प्रतिशत अंक लाकर CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं की नेशनल टॉपर बनीं। लोयोला स्कूल, जमशेदपुर की स्टूडेंट शांभवी जायसवाल ने 100% अंक लाकर स्कूल और शहर को गौरवान्वित किया है। साथ ही, शांभवी की इस अद्वितीय उपलब्धि ने नेशनल लेवल पर एक बैंचमार्क स्थापित किया है। शांभवी की इस धाकड़ सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर है।

शांभवी के बाद प्राची सिन्हा और शौनक गोराई ने 97.8% अंक प्राप्त किए और दसूरा पायदा पर अपना कब्जा जमाया। जबकि अश्रव गुप्ता और कनव चौधरी ने 97.6% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया। 

टॉप 3 टॉपर्स 

  1. शांभवी जायसवाल 
  2. प्राची सिन्हा और शौनक गोराई
  3. अश्रव गुप्ता और कनव चौधरी

बता दें कि CISCE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों के ही परिणाम में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। 10वीं कक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.37% रहा और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64% रहा। वहीं, 12वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें कुल 99.45 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता के झंडे गाड़े और लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% रहा।

बता दें कि आईसीएसई परीक्षा (कक्षा 10) 67 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं और 14 विदेशी भाषाएं थीं और एक शास्त्रीय भाषा थी। आईएससी परीक्षा (कक्षा 12) 47 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं, चार विदेशी भाषाएं और दो शास्त्रीय भाषाएं थीं।

Latest Education News