A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MPPSC SSE प्रीलिम्स का क्या है एग्जाम पैटर्न? परीक्षा के लिए एडमिट हुए कार्ड जारी

MPPSC SSE प्रीलिम्स का क्या है एग्जाम पैटर्न? परीक्षा के लिए एडमिट हुए कार्ड जारी

एमपीपीएससी एसएसई प्रलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। आइए इस खबर के माध्यम से इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

MPPSC Admit Card 2025: जिन उम्मीदवारों ने एमपीपीएससी एसएसई प्रलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन किया है उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (MPPSC SSE Prelims 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 

कैसे करेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड?

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिरकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही आापके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवार मांगे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करें। 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

क्या है एग्जाम पैटर्न?

एमपीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
इस परीक्षा में दो पेपर होंगे,  जिनमें से प्रत्येक 200 अंकों का होगा और दो घंटे का होगा।

कब है परीक्षा?

इस परीक्षा को आयोग 16 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित करेगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को यह चेक कर लेना चाहिए कि उल्लिखित व्यक्तिगत विवरण, जैसे कि फोटो, नाम और हस्ताक्षर, सही ढंग से मुद्रित किए गए हैं। यदि कोई त्रुटि है, तो उन्हें तुरंत आयोग को इसकी सूचना देनी चाहिए।

Latest Education News