जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का परिणाम कब होगा जारी? NTA ने बताया
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। NTA ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आंसर-की और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिजल्ट जारी करने की तारीख (टेंटेटिव) की घोषणा कर दी है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट साझा की है। NTA ने X पर की पोस्ट में बताया है कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी तक घोषित किया जा सकता है। एक बार परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
कैसे कर सकेंगे चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित पर लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।
एक्स पर किए गए पोस्ट में यह भी कहा गया है कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर-की 4 फरवरी को जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार JEE Main अप्रैल सेशन में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर आंसर-की को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 4 और 5 फरवरी के बीच खोली जाएगी, जो उम्मीदवार आपत्ति उठाना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर ऐसा कर सकेंगे।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से शुरू किया गया था जो 29 जनवरी 2026 तक चला। परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को पेपर I का आयोजन किया गया था। पेपर 1 का आयोजन प्रत्येक परीक्षा दिवस पर दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। वहीं, 29 जनवरी को पेपर 2 का आयोजन किया गया था। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया था।