A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. जीतन राम मांझी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात, महागठबंधन से तोड़ चुके हैं नाता

जीतन राम मांझी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात, महागठबंधन से तोड़ चुके हैं नाता

 राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नाता तोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की है। 

जीतन मांझी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात, महागठबंधन से तोड़ चुके हैं नाता- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO जीतन मांझी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात, महागठबंधन से तोड़ चुके हैं नाता

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन टूटने और बनने का सिलसिला तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नाता तोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस बात की पूरी संभावना है कि जीतन राम मांझी अब भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं।