नई दिल्ली: माधुरी दीक्षित आज 48 बरस की हो गई हैं। उनकी दिलकश अदाओं और लुभावन हँसी का हर कोई दिवाना है। आइए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी 10 खास बातों से रू-ब-रू कराते हैं।
1. 15 मई 1967 मुंबई में मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। माधुरी को प्यार से उनके घर में बबली बुलाया जाता है।
2. पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी और शायद यह भी एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपना जीवन साथी श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक हैं।
3.डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढने के बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। बचपन से ही उन्हें नृत्य मे रूचि थी जिसके लिए माधुरी ने आठ वर्ष का प्रशिक्षण लिया।
Latest Bollywood News