नई दिल्ली- हम में से कई लोगों को, खासकर लड़कियों को इस बात पर अब भी यकीन नहीं हो रहा कि शाहिद कपूर वाकई में शादी करने जा रहे हैं। लेकिन ये सच है कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हम आपको शाहिद की शादी के बारे में 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपको यकीनन नहीं मालूम होंगी। तो आइये जानते हैं कि क्या हैं वह दस मज़ेदार बाते चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर के बारे में जो आपकी नज़र से बची रह गई हैं। साथ ही हम आपको दिखाएंगे उन जगहों की तस्वीरें जहां शाहिद कपूर की शादी और रिसेप्शन होने हैं। अगले पेज पर देखें- इसी होटल में होनी है शाहिद कपूर की शादी 1. शाहिद की शादी की शुरुआत 6 जुलाई से संगीत और मेहंदी की रस्म के साथ हो रही है। शादी 7 जुलाई को गुड़गांव में ओबरॉय होटल के ग्रांड बॉलरूम में होगी। अगले पेज में- किन लोगों को गया है बुलावा 2. शाहिद ने अपनी शादी के कार्यक्रम को जितना हो सके छोटा रखने की कोशिश की है। उन्होंने सिर्फ गिने चुने लोगों को ही इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। आगे पढ़ें- शाहिद की शादी में आने को बेताब हैं उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड करीनी कपूर 3. शाहिद कपूर के एक करीबी से मिली जानकारी के मुताबिक शाहिद अपनी शादी में अपने सभी संगी-साथियों और करीबी दोस्तों को न्योता दे सकते हैं। तो क्या इसका मतलब हम यह समझें कि उनकी सभी एक्स-गर्लफ्रेंड्स भी इस शादी में शरीक होंगी? करीना कपूर का कहना है कि अगर मुझे शाहिद ने अपनी शादी में बुलाया तो मैं तो ज़रूर जाउंगी। और सुनने में आया है कि शाहिद की शादी का पहला कार्ड सबसे पहले इन्हीं को पहुंचा है। आगे पढ़िए- कौन कर रहा है शाहिद कपूर की शादी के लिए कपड़़े तैयार 4. फैशन डिज़ाइनर कुनाल रावत शाहिद की शादी के लिए उनके कपड़े डिज़ाइन करेगें। क्या आप जानते हैं कि कुनाल इससे पहले भी शाहिद के लिए कई फिल्मों में उनके कपड़े डिज़ाइन करते रहे हैं? आगे है- कौन करेगा शाहिद की दुल्हन को तैयार 5. डिज़ाइनर अनामिका खन्ना मीरा राजपूत के लिए शादी का जोड़ा तैयार करेंगी। हम में से ज्यादातर लोग इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि मीरा राजपूत शादी के फाइनल डे पर क्या पहनेंगी। आगे पढ़िए- शादी में क्या होने वाला है खाना-पीना 6. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी में सिर्फ और सिर्फ शाकाहारी खाना ही होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी में शाहिद के गुरू जी भी मौजूद रहेंगे। लेकिन नॉन-वेजीटेरियन लोगों का भी शाहिद ने पूरा ख़याल रखा है। रिसेप्शन में वेज और नॉन वेज दोनों ही तरह का खाना मेहमानों को परोसा जाएगा। (फोटो क्रेडिट- पेटा) आगे पढ़िए- शाहिद कपूर क्यों नहीं दे पाएंगे दोस्तों को बेचलर्स पार्टी 7. शाहिद कपूर के दोस्तों के लिए बुरी ख़बर है। क्योंकि बदकिस्मती से शाहिद अपने दोस्तों को बेचलर्स पार्टी नहीं दे पाएंगे। वजह यह कि, शाहिद इन दिनों एक डांस रिएलिटी शो “झलक दिखला जा” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस शो में शाहिद जज हैं। इसके बाद उनके पास 'उड़ता पंजाब' और 'शानदार' नाम की दो फिल्मों है जिसकी शूटिंग अभी बाकी है। आगे देखिए- इसी होटल में होगा रिसेप्शन 8. मुंबई में होने वाला रिसेप्शन 12 जुलाई को होना तय हुआ है। यह प्रोग्राम होटल पैलेडियम में होगा जहां बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। आगे पढ़़िए- कब और कहां जा रहे हैं शाहिद हनीमून के लिए 9. जो लोग शाहिद के हनीमून के बारे में अभी से सोच रहे हों उन्हें हम बता दें कि शाहिद ने अपने टाइट शेड्यूल के चलते अभी तक अपने हनीमून के बारे में कोई प्लानिंग नहीं की है। आगे- तो क्या शादी में आएंगी करीना? 10. ऑनलाइन मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक शाहिद ने अपनी शादी में सैफ़ अली ख़ान को कार्ड भेजा है। सैफ और शाहिद फिल्म रंगून में साथ काम करने वाले हैं। अब करीना शादी में आएंगी की नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो हम बस इंतज़ार ही कर सकते हैं।