नई दिल्ली: बॉलीवुड साल 2015 में यू तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल और चटपटे गॉसिप के लिए जाना जाता है,लेकिन साल 2015 में सितारों के बीच आपस में जुबानी जंग भी खूब देखने को मिली। अनुमप खेर ने आमिर का विरोध किया तो शिरीष ने आमिर का पक्ष लेते हुए उनसे जुबानी जंग करने लगे। अवार्ड को लेकर बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका क्वीन कंगना की आपसी टकराव भी देखने ही वाला था,वहीं सेंसर बोर्ड अपने अजीबो गरीब फैसले के चलते बॉलीवुड के कलाकारों और फिल्म निर्देशक के निशाने पर रहा । आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास बॉलीवुड की जुबानी तकरार से निकले हैरान कर देने वाले विवाद।
1. अनुपम खेर और शिरीष कुंदर: बीते दिनों आमिर खान की ओर से दिए गए असहिष्णुता पर विवादास्पद बयान ने देश में माहौल को गरमा दिया। इन सभी विवादों के चलते अभिनेता अनुपम खेर और फिल्म-मेकर शिरीष कुंदर दोनो एक दूसरे के विपरीत दिखाई दिए। एक ओर अनुपम खेर ने जहां आमिर खान के बयान का विरोध किया वहीं दूसरी ओर शिरीष कुंदर ने आमिर खान का साथ दिया।
आगे पढ़ें अमीषा पटेल की क्यों हुई कुशाल से बहस
Latest Bollywood News