A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 7 अभिनेत्रियां जिन्हें प्यार में मिला धोखा

7 अभिनेत्रियां जिन्हें प्यार में मिला धोखा

नई दिल्ली: इश्क किसी मजहब, धर्म, या किसी सीमाओं का मोहताज नहीं होता। वो जब होना होता है तो बस हो जाता है। लेकिन हर किसी को सही जीवन साथी मिले ये जरूरी नहीं। बॉलीवुड

7 अभिनेत्रियां...- India TV Hindi
7 अभिनेत्रियां जिन्हें प्यार में मिला धोखा

नई दिल्ली: इश्क किसी मजहब, धर्म, या किसी सीमाओं का मोहताज नहीं होता। वो जब होना होता है तो बस हो जाता है। लेकिन हर किसी को सही जीवन साथी मिले ये जरूरी नहीं। बॉलीवुड हो चाहे आम लोग, हर इंसान कोशिश यही करता है कि उसका जीवनसाथी उससे बहुत प्यार करे, उसकी बातों को समझे और सुख-दुख में उसका साथ दे। वो खुशनसीब हैं जिन्हें अपना सच्चा प्यार नसीब हुआ, लेकिन हर किसी की किस्मत वैसी कहां।

इसे भी पढ़े:- 5 बॉलीवुड सितारों के टैटू से झलका उनका लव अफेयर

कहते हैं कि अगर कोई आपको प्यार करता है, लेकिन अपनी शर्तों पर..., तो वो प्यार नहीं समझौता है जो ज्यादा समय तक कारगर नहीं साबित होता। फिल्मी जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्यार किया, कुछ ने शादी भी की, लेकिन नफरत और कड़वाहट ने उस प्यार की भावना का गला घोट दिया। वो ठगा हुआ महसूस करने लगी और अंत में उन्हें उस रिश्ते से बाहर निकल जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं मिला।

आइए आपको बताते कि फिल्मी जगत में वो कौन सी अभिनेत्रियां है जिनको गलत जीवनसाथी चुनने पर हुआ पछतावा-

ऐश्वर्या राय बच्चन- एक समय था जब ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी लोगों के बीच मिसाल थी। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या, सलमान की दिवानी थीं और इन दोनों को बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में से एक माना जाता था। ऐश्वर्या ने कई इंटरव्यूज में सलमान की तारीफ भी की थी। लेकिन ज्यादा देर तक ये रिश्ता नहीं टिका। धीरे-धीरे सलमान का व्यवहार ऐश्वर्या राय को समझ में आने लगा।

पहले गुस्सा उसके बाद शारीरिक दुर्व्यवहार, सलमान ने अपने सभी रूप ऐश्वर्या को दिखाए। इसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान से अलग होने की ख़बर देकर सभी को सकते में डाल दिया था। 2002 में ऐश्वर्या के माता-पिता ने सलमान खान के खिलाफ धमकी देने और ज़बरदस्ती ऐश्वर्या के घर में घुसने की कोशिश करने की शिकायत भी दर्ज की थी।

अगली स्लाइड में जाने बाकी अभिनेत्रियों के बारे में-

Latest Bollywood News