A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. '7 आवर्स टू गो' में जैकी चेन से प्रेरित स्टंट

'7 आवर्स टू गो' में जैकी चेन से प्रेरित स्टंट

मुंबई: 'इसी लाइफ में', 'दबंग 2' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री संदीपा धार आगामी फिल्म '7 आवर्स टू गो' में चीन के कुंग फू स्टार जैकी चेन से प्रेरित चौंकाने वाले

'7 आवर्स टू गो' में...- India TV Hindi
'7 आवर्स टू गो' में जैकी चेन से प्रेरित स्टंट

मुंबई: 'इसी लाइफ में', 'दबंग 2' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री संदीपा धार आगामी फिल्म '7 आवर्स टू गो' में चीन के कुंग फू स्टार जैकी चेन से प्रेरित चौंकाने वाले स्टंट करती दिखेंगी। 26 वर्षीया संदीपा '7 आवर्स टू गो' में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। उन्होंने बेहतरीन स्टंट देने के लिए करण नागरी से मिक्स्ड माशर्ल आर्ट्स का प्रशिक्षण लिया है। करण मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ट्रेनर हैं।

संदीपा ने एक बयान में कहा, "मेरे स्टंट बहुत अलग होंगे। फिल्म में मेरे स्टंट जैकी चेन के एक्शन से प्रेरित दिखेंगे।"

सौरभ वर्मा निर्देशित '7 आवर्स टू गो' में शिव पंडित, विजय शर्मा और वरुण बडोला भी हैं।

फिल्म फिलहाल निर्माण के अंतिम चरण में है। इसके सितंबर में रिलीज होने की संभावना है।

Latest Bollywood News